Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

Health Benefits of Coffee 8 जनवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) – : दुनियाभर में करोड़ों लोगों के दिन की शुरुआत कॉफी के साथ होती है. यह सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मॉर्निंग ड्रिंक है. कई लोग सुबह के बजाय दोपहर या शाम के वक्त कॉफी पीना पसंद करते हैं. हालांकि एक नई स्टडी में पता चला है कि सुबह के वक्त कॉफी पीने से हार्ट हेल्थ में सुधार हो सकता है. कॉफी को दिल की सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है और इसे पीन का सबसे बढ़िया समय सुबह का है. यह रिसर्च यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित हुई है. इसमें यह भी पता चला है कि सुबह कॉफी पीने वालों में हार्ट डिजीज रोग से मरने का जोखिम कम हो सकता है.

अमेरिका में टुलेन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने हालिया स्टडी में दावा है कि सुबह-सुबह कॉफी पीने वालों में किसी भी कारण से मौत का खतरा 16 प्रतिशत कम हो सकता है और हार्ट डिजीज से मौत की आशंका 31 प्रतिशत कम हो सकती है. हालांकि कॉफी न पीने वालों की तुलना में पूरे दिन कॉफी पीने वाले लोगों में मौत के जोखिम में कोई कमी नहीं पाई गई है. इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 1999 से 2018 के बीच 40725 वयस्कों के डाटा का विश्लेषण किया था. इसमें कॉफी को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं, जो सभी को जान लेनी चाहिए.

शोधकर्ताओं की मानें तो केवल यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आप कॉफी पीते हैं या नहीं या आप कितनी कॉफी पीते हैं, बल्कि यह भी बेहद ही महत्वपूर्ण है कि आप दिन के कौन से समय में कॉफी पीते हैं. हालांकि अध्ययन में यह नहीं बताया गया है कि सुबह कॉफी पीने से हार्ट डिजीज से मौत का जोखिम कैसे कम होता है. रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों की मानें तो संभावना है कि दोपहर या शाम को कॉफी पीने से सर्कैडियन लय और मेलाटोनिन जैसे हॉर्मोन स्तर में गड़बड़ी आ सकती है. इसके परिणामस्वरूप सूजन और ब्लड प्रेशर जैसे हार्ट रिलेटेड फैक्टर्स में बदलाव आ सकता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *