Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

गुड़गांव 26 मार्च 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) –: प्रॉपर्टी टैक्स में हुई गलती का सुधार कराने के लिए जहां लोग नगर निगम कार्यालयों के धक्के खाकर थक गए हैं वहीं, अब इन समस्याओं का समाधान केवल समाधान शिविर में मिल रहा है। आला अधिकारियों के आदेश पर महीनों से लंबित पड़ी प्रॉपर्टी टैक्स में सुधार की शिकायतें चंद मिनटों में ही ठीक की जा रही है। इसका जीता जागता उदाहरण इसी बात से देखने को मिल रहा है कि आज नगर निगम गुड़गांव के समाधान शिविर में आधा दर्जन शिकायतें प्रॉपर्टी टैक्स डाटा सुधार से संबंधित आई।

संयुक्त आयुक्त ने मौके पर मौजूद जोनल टैक्सेशन अधिकारियों के माध्यम से तुरंत ही उनका समाधान कराया। इसके अलावा, सीवरेज, सडक़ व अतिक्रमण से संबंधित 5 शिकायतों की समयसीमा निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। नगर निगम गुड़गांव के संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम द्वारा समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

 संयुक्त आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों पर गंभीरता से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें, जिनका समाधान मौके पर ही हो सकता है, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही वे शिकायतें जिनके समाधान में कुछ समय लगना है, वहां पर अंतरिम राहत प्रदान करते हुए शिकायत का स्थाई समाधान करने की समयसीमा निर्धारित करके कार्य शुरू कराया जाए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *