Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

04 जुलाई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : मां का दूध बच्चे की सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। नवजात शिशु को ब्रेस्ट मिल्क से पोषण मिलता है। लेकिन अगर मां के पास पर्याप्त मात्रा में ब्रेस्ट मिल्क प्रोड्यूस नहीं हो पाएगा, तो बच्चे की डेवलपमेंट पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। अगर आप भी नई-नई मां बनी हैं और इस समस्या से जूझ रही हैं, तो घबराएं नहीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ टिप्स को फॉलो करके ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाया जा सकता है। 

ब्रेस्टफीडिंग पोजीशन पर ध्यान दें

ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए आपको ब्रेस्टफीडिंग पोजीशन पर ध्यान देना चाहिए। हर बार ब्रेस्टफीडिंग करते समय बच्चे को दोनों ब्रेस्ट से दूध पिलाएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक शुरुआत में नवजात शिशु को एक दिन में 8 से 12 घंटे दूध पिलाना चाहिए। दरअसल, बच्चा जितना ज्यादा दूध पिएगा, ब्रेस्ट में उतना ही ज्यादा दूध बन पाएगा।

जरूरी है स्किन-टू-स्किन कॉन्टैक्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्किन-टू-स्किन कॉन्टैक्ट की वजह से दूध के प्रोडक्शन में सुधार हो सकता है। स्किन-टू-स्किन कॉन्टैक्ट से ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन रिलीज होता है। इसके अलावा आपको अपने बच्चे के साथ इमोशनल बॉन्ड बनाने की कोशिश करनी चाहिए। ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए स्ट्रेस से दूर रहें, खूब आराम करें और साउंड स्लीप पर फोकस करें। अगर इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करने के बाद भी ब्रेस्ट मिल्क नहीं बढ़ पा रहा है, तो आपको अपने डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए।

फायदेमंद साबित होगी हेल्दी-बैलेंस्ड डाइट

ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए हेल्दी-बैलेंस्ड डाइट प्लान फॉलो करना बेहद जरूरी है। नई-नई मां बनी महिलाओं को फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन रिच फूड आइटम्स का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा मां को अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करनी चाहिए। पानी के साथ-साथ आप हाई वॉटर कंटेंट वाली चीजों को भी अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *