26 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : ज्यादातर लोगों के सुबह की शुरुआत चाय के साथ होती है। जिसमें दूध वाली चाय और ग्रीन टी का नाम सबसे आगे आता है। वजन कंट्रोल करने के लिए आज के समय में लोग ग्रीन टी के साथ दिन की शुरुआत करना चाहते हैं। फिटनेस फ्रीक लोग दूध वाली चाय की तुलना में ग्रीन का सेवन करना पसंद करते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, ग्रीन टी का सेवन करने से स्किन की क्वालिटी, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और व्यक्ति लंबे समय तक एक्टिव बना रहता है। ग्रीन टी का सेवन जहां इतने फायदे पहुंचाता है तो वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। कई लोग सुबह खाली पेट ही इसका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से क्या होता है। चलिए जानते हैं। 

पेट में जलन और एसिडिटी 

ग्रीन टी में ‘टैनिन’ होता है। खाली पेट इसे पीने से पेट में एसिड बढ़ जाता है, जिससे जी मिचलाना, जलन और कब्ज की समस्या हो सकती है।

आयरन की कमी 
ग्रीन टी शरीर की आयरन सोखने की क्षमता को कम कर सकती है। खाली पेट इसे लंबे समय तक पीने से एनीमिया (खून की कमी) का खतरा बढ़ जाता है, खासकर उन लोगों में जिनमें पहले से ही आयरन की कमी है।

चिंता और घबराहट
खाली पेट इसमें मौजूद कैफीन सीधे ब्लडस्ट्रीम में जाता है, जिससे चक्कर आना या धड़कन तेज होना महसूस हो सकता है।

नींद न आना और डिहाइड्रेशन
इसमें मौजूद कैफीन आपके स्लीप पैटर्न को खराब कर सकता है। साथ ही, ग्रीन टी एक मूत्रवर्धक है, जिसका मतलब है कि यह शरीर से पानी बाहर निकालती है। सुबह-सुबह बिना कुछ खाए इसे पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

सारांश:

सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीना स्वास्थ्य के लिए कई फायदे पहुंचा सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, वजन कम करने में मदद करता है, और शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में सहायक होता है। इसके अलावा, ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स हृदय स्वास्थ्य को सुधारते हैं और इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं। हालांकि, अत्यधिक मात्रा में पीने से पेट में जलन या एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *