05 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण पिछले कुछ सत्रों में भारी गिरावट का सामना करने के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। इस दौरान वैश्विक बाजारों में सुधार से घरेलू शेयर बाजारों में भी कारोबारी धारणा मजबूत हुई। बीएसई सेंसेक्स 505.50 अंक उछलकर 79,621.69 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 180.85 अंक चढ़कर 24,661.35 पर आ गया।
सेंसेक्स के शेयरों में अडानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो में उल्लेखनीय बढ़त हुई। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स लाल निशान में थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.86 प्रतिशत उछलकर 83.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 8,752.65 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,068.17 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। बुधवार को सेंसेक्स 1,122.66 अंक या 1.40 प्रतिशत गिरकर 79,116.19 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 385.20 अंक या 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,480.50 पर रहा था।
सारांश:
शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स में 500 अंकों की बढ़त आई, जबकि निफ्टी ने 24,600 के पार का स्तर पार कर लिया। निवेशकों को इस उछाल से राहत मिली, और बाजार में सकारात्मक माहौल बना रहा। इस बढ़त का मुख्य कारण बड़ी कंपनियों के अच्छे प्रदर्शन और निवेशकों के भरोसे में सुधार बताया जा रहा है।
