09 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) :  ईरान की ओर से सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा रहा है। बहरीन ने ईरान पर खाड़ी देशों में लिए पीने के पानी के लिए जरूरी डीसेलिनेशन प्लांट में से एक पर हमला करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं ईरान की ओर से खाड़ी देशों पर पहले ही सैकड़ों मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया जा चुका है। इस बीच सऊदी अरब ने कहा है कि एक मिलिट्री प्रोजेक्टाइल रिहायशी इलाके में गिरा है जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।

ईरान पर भड़का सऊदी अरब

ईरान की ओर से किए जा रहे हमलों पर सऊदी अरब ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सऊदी अरब का कहना है कि अगर हमले जारी रहे तो ईरान को सबसे अधिक नुकसान होगा। सऊदी विदेश मंत्रालय ने देश और दूसरे खाड़ी, अरब और इस्लामी देशों पर ईरान के हमलों की निंदा की है। मंत्रालय ने कहा कि एयरपोर्ट और तेल सुविधाओं समेत आम लोगों की जगहों पर हमले सुरक्षा और स्थिरता को खतरे में डालने के इरादे के अलावा और कुछ नहीं दिखाते हैं। यह इंटरनेशनल चार्टर और इंटरनेशनल कानून का खुला उल्लंघन है।

सारांश:
सऊदी अरब ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अरब देशों पर हमले जारी रहते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। सऊदी अरब ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई और कहा कि ऐसे हमलों से पूरे मध्य पूर्व की सुरक्षा और स्थिरता पर असर पड़ सकता है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *