Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

09 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : अहमदाबाद की धरती पर टीम इंडिया ने 8 मार्च को इतिहास रच दिया। फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में हराया और लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने वाली पहली टीम बनी। वहीं, न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल हारने वाली तीसरी टीम बन गई। कीवी टीम को T20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल में भी हार मिली थी। इससे पहले पाकिस्तान और श्रीलंका को भी 2 फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत का डंका अब पूरे क्रिकेट जगत में बज रहा है। पाकिस्तान में भी टीम इंडिया की जीत की जमकर चर्चा हो रही है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का बड़ा बयान सामने आया है। आमिर T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान लगातार भारतीय टीम की हार की भविष्यवाणी कर रहे थे, लेकिन टीम इंडिया ने आमिर को गलत साबित करते हुए शानदार अंदाज में खिताब अपने नाम कर लिया। 

फिर गलत हुई आमिर की भविष्यवाणी

टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद जब सवाल किया गया कि इंड‍िया जीत गया, आपकी प्रीडक्शन गलत हो गई, तो इसके जवाब में आमिर ने खिसियाते हुए कहा कि जीत गए हैं, बस ठीक है। वो कप अपने घर लेकर जाएंगे, उनके घर पर थोड़े ही लेकर आएंगे, वेल डन। आमिर ने आगे कहा कि भारतीय टीम ने आखिरी तीनों मैच बेहतरीन खेले। सुपर-8 में वेस्टइंडीज और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ और फाइनल। आज तो पूरी तरह से डॉम‍िनेट करके खेली इंडियन टीम।

मोहम्मद आमिर की तरह पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी टीम इंडिया की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके। शोएब अख्तर ने Tapmad पर एक क्रिकेट शो में कहा कि भारतीय क्रिकेट की पॉलिसी की जीत हुई। उनका सिस्टम जीत गया। सबसे अहम बात है कि उनका मेरिट जीत गया।

शोएब ने जमकर की टीम इंडिया की तारीफ

उन्होंने कहा कि क्या रणजी ट्रॉफी खेलने वाले खिलाड़ी पैसे नहीं कमा रहे? क्या भारतीय टीम के कोच ने बच्चे को खिलाकर ये साबित नहीं कर दिया कि वो दो प्लेयर्स से टूर्नामेंट जीत लेंगे। एक कम था संजू सैमसन, उसको ले आता हूं। उसने किसी को ड्रॉप किया और मेरिट के बिना पर रिस्क लिया। बहुत बड़ा रिस्क लिया। वो आपके सामने हैं संजू सैमसन।

अख्तर ने टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि अभिषेक बहुत जवान है, बच्चा है। अभी उसमें मैच्योरिटी नहीं है। उसे अभी बहुत क्रिकेट सीखना बाकी है, लेकिन संजू काफी मैच्योर है। आज उनकी पॉलिसी जीती, मेरिट जीता। उन्होंने बताया कि वो ठीक जगह सोचते हैं। ठीक बंदे को चांस देते हैं। 15 खिलाड़ी चुने जाते हैं। बहुत सारे ड्रॉप भी होते हैं। लीजेंड्स भी ड्रॉप होते है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को ही ले लीजिए। उन्होंने दोनों को बाहर किया, और अब वर्ल्ड कप जीत लिया।

सारांश:

भविष्यवाणी गलत साबित होने पर आमिर खिसिया गए, लेकिन क्रिकेट विशेषज्ञ शोएब अख्तर ने टीम इंडिया की शानदार प्रदर्शन की तारीफ की। शोएब ने उनकी जीत और खेल भावना की जमकर सराहना की, जिससे आमिर की नाराजगी के बीच टीम इंडिया की सफलता को उजागर किया गया।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *