Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

12 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : महागर में हथियारबंद 15-20 अज्ञात लोगों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, हथियार बंद 15 से 20 अज्ञात लोगों ने थाना डिवीजन नंबर 3 क्षेत्र में पडते चौड़ी सड़क स्थित नाई की दुकान मे तोड़फोड़ कर हजारों की नगदी लेकर फरार हो गए

घटना की जानकारी देते हुए दुकान के मालिक माजिद ने बताया कि गत रात्रि 8.50 के लगभग 15-20 अज्ञात लोगों आए, जिनके हाथों में सुए, बेसबॉल व तेजधार हथियार पकड़े हुए थे। आते ही उन्होंने दुकान के बाहर लगे शीशे व अंदर वाश बेसिन को तोड़ दिया। जब उनका भाई जावेद तोड़फोड़ का कारण पूछने लगा तो अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से उसके उसके भाई जावेद के सिर पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। उसके बाद हथियारबंद अज्ञात लोगों ने मजीद की जेब से 23000, जावेद की जेब से 27000 व गल्ले 9000 से निकाल कर फरार हो गए। पुलिस को इस घटना की शिकायत दे दी गई है

सारांश:
Ludhiana में 15–20 हथियारबंद लोगों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर सुरक्षा बढ़ाई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *