16 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के उद्देश्य से, उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल के दिल्ली क्षेत्र खंड में दिल्ली-दिल्ली शाहदरा जंक्शन स्टेशनों के बीच मौजूदा पुल संख्या 249 के स्थान पर एक नए पुल के लिए, उत्तर और दक्षिण लाइन के रेलवे ट्रैक को काटने और जोड़ने के लिए, 09.40 घंटे के दो पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लेने का फैसला लिया है। इसको देखते हुए 21 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, कुछ का मार्ग बदला जाएगा, उन्हें निर्धारित स्थान से पहले समाप्त/शुरू किया जाएगा और उनका समय बदला जाएगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

17 मार्च और 18 मार्च को निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी:

  1. ट्रेन संख्या 64082 नई दिल्ली–पलवल (17 मार्च)
  2. ट्रेन संख्या 64051 पलवल–दिल्ली (17 मार्च)
  3. ट्रेन संख्या 54308 दिल्ली–मुरादाबाद (18 मार्च)
  4. ट्रेन संख्या 64091 दिल्ली–शामली (18 मार्च)
  5. ट्रेन संख्या 64090 शामली–दिल्ली (18 मार्च)
  6. ट्रेन संख्या 64020 शामली–दिल्ली (18 मार्च)
  7. ट्रेन संख्या 74021 दिल्ली–शामली–सहारनपुर (18 मार्च)
  8. ट्रेन संख्या 74024 सहारनपुर–शामली–दिल्ली (18 मार्च)
  9. ट्रेन संख्या 64437 गाजियाबाद जंक्शन–दिल्ली (18 मार्च)
  10. ट्रेन संख्या 64402 दिल्ली–साहिबाबाद (18 मार्च)
  11. ट्रेन संख्या 64411 साहिबाबाद–दिल्ली (18 मार्च)
  12. ट्रेन संख्या 64408 दिल्ली–गाजियाबाद जंक्शन (18 मार्च)
  13. ट्रेन संख्या 64417 गाजियाबाद जंक्शन–नई दिल्ली (18 मार्च)
  14. ट्रेन संख्या 64414 दिल्ली–गाजियाबाद जंक्शन (18 मार्च)
  15. ट्रेन संख्या 64423 गाजियाबाद जंक्शन–दिल्ली (18 मार्च)
  16. ट्रेन संख्या 64025 दिल्ली–शामली (18 मार्च)
  17. ट्रेन संख्या 64024 शामली–दिल्ली (18 मार्च)
  18. ट्रेन संख्या 64439 गाजियाबाद जंक्शन–दिल्ली (18 मार्च)
  19. ट्रेन संख्या 64406 दिल्ली–गाजियाबाद जंक्शन (18 मार्च)
  20. ट्रेन संख्या 64029 दिल्ली–शामली–सहारनपुर (17 मार्च)
  21. ट्रेन संख्या 64028 सहारनपुर–शामली–दिल्ली (17 मार्च)

सारांश:

रेलवे ने 17-18 मार्च को दिल्ली–शाहदरा ट्रैक ब्लॉक की सूचना दी है। इस कारण 21 ट्रेनें पूरी तरह से रद्द हो गई हैं, जबकि कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से चलेंगी। यात्रियों को अपने सफर की योजना पहले से बदलने और रेलवे से अपडेट लेते रहने की सलाह दी गई है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *