Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

कोलंबो,28 मार्च (भारत बानी) : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने श्रीलंका की राजनीतिक और सामाजिक-आर्थिक प्रगति के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री दिनेश गुणावर्द्धने को लगातार सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंका की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को बचाने के लिए बीजिंग खड़ा रहेगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार को यहां एक बयान में कहा कि चीन और श्रीलंका ने बुधवार को बीजिंग के ग्रेट हॉल में शी और गुणावर्द्धने के बीच एक बैठक के दौरान दोस्ती, शांति, आपसी सम्मान और किसी देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने के अंतरराष्ट्रीय सिद्धांत के तहत कामकाज जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *