Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

राज्यपाल ने भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित होने पर श्री आडवाणी को दी बधाई।

“श्री आडवाणी के योगदान ने आधुनिक भारत के विकास के परिदृश्य को महत्वपूर्ण रूप से दिया आकार” – राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय।

चंडीगढ़, 12 अप्रैल (भारत बानी) : हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज पूर्व उप-प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित होने पर उनके दिल्ली स्थित आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी।

श्री दत्तात्रेय ने देश के प्रति श्री आडवाणी के अमूल्य योगदान को मान्यता देने और उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करने के लिए भारत सरकार को भी बधाई दी।

उन्होंने कहा, “मैं ऐसे महान व्यक्तित्व वाले दिग्गज से मिलकर बहुत प्रसन्न और धन्य महसूस कर रहा हूँ।”

दिल्ली में श्री आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात करने के पश्चात श्री दत्तात्रेय ने कहा कि “हमने पुरानी यादों को ताजा करते हुए चर्चा की और संस्मरण साँझे किए। हमने अस्सी के दशक के अंत से लेकर 2014 तक देश को विकसित करने के लिए साथ बिताए गए अपने सफर के दौरान की बातों को भी साझा किया और वे इस दौरान की बेहतरीन यादों पर मुस्कुराए और हंसे”। राज्यपाल ने कहा कि श्री आडवाणी के योगदान ने आधुनिक भारत के विकास के परिदृश्य को महत्वपूर्ण रूप से आकार दिया है और उन्होंने महत्वपूर्ण नेतृत्व प्रदान किया तथा देश को सही दिशा में ले जाने में एक “राजनेता” होने की अपनी क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

श्री दत्तात्रेय ने श्री आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की ताकि उनकी गरिमामय उपस्थिति युवा नेताओं को राष्ट्र निर्माण के सही मार्ग पर चलने को प्रेरित करती रहे।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *