Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

17 मई 2024 : स्थानीय शहर से गुजरते राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटियाला रोड पर रोजगार की तलाश में पैदल चलते समय एक व्यक्ति की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए मृतक जोनी के साथ  जा रहे उसके साथी अक्षय कुमार पुत्र बलवीर सिंह निवासी अमृतसर हाल आबाद भवानीगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ढाबे पर काम करता है।

दिनांक 13-05-2024 को जब वह लुधियाना रेलवे स्टेशन गया तो उसे वहां एक व्यक्ति मिला जिसने कहा कि उसका नाम जोनी है और कहा कि उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं हैं और वह इसी तरह चल फिर कर यहां वहां काम करता है और न ही उसके  माता-पिता का नाम आदि जानता हूं और न ही उसके पास कोई प्रूफ वगैरा है और उसे रोजगार चाहिए इसलिए दया करके वह उसे अपने साथ ले आया और कहा कि वह एक ढाबे पर चलेंगे लेकिन क्योंकि उसने पहले भी भवानीगढ़ क्षेत्र में कई ढाबों में काम किया है, इसलिए 14-05-2024 को वह और जोनी रोजगार की तलाश के लिए जब पैदल जा रहे थे तो हनी ढाबे से थोड़ा पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन चालक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने वाहन से बड़ी लापरवाही से जोनी को सीधी टक्कर मार दी और अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

इस हादसे में जोनी का सिर सड़क पर जा लगा और उसकी टांगे भी टूट गई । जब जोनी को इलाज के लिए हाईवे टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सिविल अस्पताल संगरूर ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही जोनी की मौत हो गई। पुलिस ने अक्षय कुमार के बयानों के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *