Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

20 मई 2024 : गांव कुंडे में आज लगातार दूसरे दिन एक और 18 वर्ष से कम उम्र के युवक विजय की चिट्टे ने जान ले ली, जिसके परिवार व ग्रामीणों ने मान से नशा खत्म करने के लिए बड़े स्तर पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने नशा बेचने को लेकर पुलिस पर भी कई तरह के सवाल खड़े किए। गौर हो कि इसी गांव में गत दिवस भी एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई थी। पिछले कुछ महीनों में इस गांव के करीब 8 युवकों की नशे की ओवरडोज से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि वे नशा करने वाले अपने बच्चों से बेहद दुखी हैं, क्योंकि उनके बच्चे नशा करने के लिए घर का सबकुछ बेच चुके हैं। जब नशा करने के लिए पैसे नहीं देते तो वे घर का सामान बेच देते हैं।

उन्होंने कहा कि घर में केवल एक बैड रह गया है, बाकी घर का सारा सामान बिक चुका है। उन्होंने पंजाब सरकार से हाथ जोड़कर अपील की कि फिरोजपुर में नशे को नकेल डाली जाए और नशा बेचने वालों को काबू कर जेल भेजा जाए।  

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *