Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

22 मई(अमृतसर): सिख्स फॉर जस्टिस के प्रमुख आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से पंजाब के किसानों को उकसाने की वीडियो अभी चल ही रही है, वहीं दूसरी ओर आज पन्नू द्वारा फिर से अपने नए जारी वीडियो में लुधियाना से भाजपा के प्रत्याशी रवनीत बिट्टू और फरीदकोट से हंसराज हंस को धमकी दी है। पन्नू ने रवनीत बिट्टू को अपने दादा को याद करने के लिए कहा गया है। 

जानकारी के अनुसार खालिस्तानी समर्थक आतंकवादी पन्नू की तरफ से नया वीडियो जारी किया गया है जिसमें उसने कहा है कि रवनीत बिट्टू और हंसराज हंस मेरी बात सुन ले कि तुमने पंजाब के किसानों को कत्ल करने की धमकी दी है। यह पंजाब है और यहां कत्ल का बदला कत्ल होता है। उसने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू अपने दादा बेअंत सिंह को याद कर ले और यह पन्नू का संदेश है कि यदि पंजाब में एक भी किसान का कत्ल हुआ तो कत्ल का बदला कत्ल होगा।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *