Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़, 23 मार्च (भारत बानी) :अंतरराष्ट्रीय सिख शास्त्र विद्या काउंसिल द्वारा इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट अकादमी (इसमा) के सहयोग से 25 मार्च को दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक श्री आनंदपुर साहिब में 10वां विरसा सम्भाल होला-महल्ला गतका कप-2024 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रसिद्ध गतका अखाड़ों के गतकेबाज अपनी जंगजू कला के जौहर दिखाएंगे।
यह जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय सिख शास्त्र विद्या काउंसिल के चेयरमैन और लोक संपर्क विभाग पंजाब के संयुक्त निदेशक हरजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियां जंगजू कला का प्रदर्शन और गतका स्पर्धा में भी भाग लेंगे। इन विरासती खेलों में व्यक्तिगत गतका सोटी-फ़री मुक़ाबले भी आयोजित किए जाएंगे।
राज्य पुरस्कार विजेता ग्रेवाल, जो नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि विजेता खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा और काउंसिल द्वारा सभी गतका खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *