Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़, 22 मार्च (भारत बानी) : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान आज नगर कौंसिल बरनाला में बतौर बिल्डिंग इंस्पेक्टर तैनात हरबखश सिंह को 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को बरनाला निवासी रशपाल सिंह की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त बिल्डिंग इंस्पेक्टर हंड्याया चौंक बरनाला में स्थित उसकी मोटर वर्कशाप का नक्शा पास करवाने के बदले 50,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा था परन्तु सौदा 25,000 रुपए में तय हो गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त मुलजिम को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी मुलजिम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज पटियाला में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे कल समर्थ अदालत में पेश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *