Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़ , 9 अप्रैल (भारत बानी) : इग्नू के करनाल में क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ धर्मपाल ने बताया की इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जून सत्रांत परीक्षाओं के लिए असाइनमेंट जमा करने की समय सीमा बढ़ाने की घोषणा की है।  विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है की वे रविवार के दिन अपने अध्ययन केंद्र पर जाकर असाइनमेंट्स जमा करवा सकते है। जून 2024 के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है उन्होंने बताया की इग्नू जून सत्र की परीक्षाएं 1 जून, 2024 से शुरू होंगी जिसके लिए विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म 22 अप्रैल तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भर सकता है। यह ध्यान रखना आवश्यक है कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन फार्म भरते वक्त थ्योरी और प्रैक्टिकल/प्रयोगशाला दोनों पाठ्यक्रमों के लिए प्रति पाठ्यक्रम 200 रुपये फीस देना होगा। विद्यार्थी 23 अप्रैल से 25 मई तक 1,100 रुपये लेट फीस के परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। इसके अलावा, जनवरी 2023 से प्रवेश पाने वाले छात्रों को व्यावहारिक और परियोजना मूल्यांकन के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। ये अतिरिक्त शुल्क 4 क्रेडिट तक के लिए 300 रुपये प्रति कोर्स और 4 क्रेडिट से अधिक के लिए 500 रुपये प्रति कोर्स है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *