Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

17 मई (दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024): होने में सिर्फ 8 दिन बचे हैं। ऐसे में हर पार्टी पूरा जोर लगा रही है कि कैसे वह जनता तक अपने मुद्दे पहुंचाए। इस बीच हर कोई अपने विपक्षी की सभी चालों पर भी नजर रख रहा है कि कहां गलती हो और उसे मुद्दा बनाया जाए। ऐसा ही कुछ किया है दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पढ़ें उन्होंने क्या किया।

 दिल्ली में आम चुनाव होने में मात्र 8 दिन का समय शेष है। इस बीच हर पार्टी चुनाव प्रचार में अपना सारा दम लगा रही है। हर पार्टी यही प्रयास कर रही है कि सामने वाला एक गलती करे और उसे हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जाए।

पीएम ने अपने इंटरव्यू में क्या कहा?

दरअसल नरेंद्र मोदी ने एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि कुछ लोग जिस शहर में मेट्रो होती है, चुनाव के लिए उसी शहर में फ्री बस सेवा की शुरुआत कर देते हैं।

ऐसे में मेट्रो के विकास में बाधा आती है क्योंकि एक बड़ा वर्ग बस में यात्रा करने लगता है, जिससे देश की भी प्रगति रुकती है।

‘नेताओं को मिल सकती है फ्री सेवा तो महिलाओं को क्यों नहीं’

पीएम के इसी बयान पर केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री जी खुलकर दिल्ली की महिलाओं को मिल रही मुफ़्त बस यात्रा का विरोध कर रहे हैं। पूरे देश की महिलाएं चाहती हैं कि फ़्री बस सेवा तो देश भर में लागू होनी चाहिए, मगर मोदी जी तो इसे ख़त्म करना चाहते हैं।’

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *