Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

17 मई लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव में भाजपा अबकी बार 400 पार नारे के साथ उतरी है लेकिन जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा गया कि अगर भाजपा बहुमत का आंकड़ा नहीं जुटा पाती है तो पार्टी का प्लान बी क्या होगा तो इसका उन्होंने काफी दिलचस्प जवाब दिया। इसके अलावा उन्होंने बहुमत के दुरुपयोग के सवाल का भी जवाब दिया।

 भाजपा इस लोकसभा चुनाव में ‘अबकी बार, 400 पार’ के नारे के साथ उतरी है और वह पूरी तरह से बड़ी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पार्टी के तमाम बड़े नेता एनडीए की 400 से ज्यादा और अकेले भाजपा की 370 सीटें आने का दावा कर रहे हैं।

ऐसे में जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा गया कि अगर भाजपा बहुमत का आंकड़ा नहीं जुटा पाती है तो पार्टी का प्लान बी क्या होगा तो इसका उन्होंने काफी दिलचस्प जवाब दिया। अमित शाह ने हाल ही में समाचार एजेंसी एएनआई को एक इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि ‘क्या बीजेपी के पास बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंचने की स्थिति में कोई प्लान बी है?

अमित शाह का जवाब

अमित शाह ने इस सवाल के जवाब में कहा कि प्लान बी बनाने की जरूरत तब होती है, जब प्लान ए के सफल होने की संभावना 60% से कम हो। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि पीएम मोदी प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सत्ता में आएंगे।

बहुमत के दुरुपयोग का आरोप

विपक्ष के नेता रैलियों में लगातार आरोप लगाते आए हैं कि अगर एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीत गई तो वह संविधान में बदलाव करेगी। अमित शाह से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास पिछले 10 वर्षों से संविधान बदलने के लिए बहुमत था लेकिन हमने ऐसा कभी नहीं किया।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *