Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

23 मई 2024 : एक प्रमुख बिल्डर के खिलाफ विजीलैंस की कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि राजनेताओं का बेहद करीबी माने जाने वाले ठेकेदार दीपक सिंगल को विजीलैंस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी जालंधर में तैयार जंग ए आजादी शहीदी स्मारक के निर्माण में हुए घोटाले के संबंध में हुई है। बता दें कि विजीलैंस ने आज जालंधर में बड़ी कार्रवाई करते हुए इस मामले संबंधित 26 लोगों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की है, जिसमें से 16 लोगों को विजीलैंस ने गिरफ्तार किया है, उसमें दीपक सिंगल का नाम भी शामिल है। 

लुधियाना के दीपक बिल्डर के मालिक दीपक सिंगल आईएएस, आईपीएस लॉबी के साथ साथ राजनेताओं के बड़े नजदीकी रहे हैं। अकाली भाजपा के कार्यकाल में दीपक सिंगला तत्कालीन डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के नजदीकी थे और कांग्रेस कार्यकाल में वे पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और लोकल बॉडी मंत्री ब्रह्म महिंदरा के नजदीकी रहे। इतना ही नहीं उनका पंजाब के दिग्गज आईएएस और आईपीएस लॉबी के ऑफिसर्स के बीच में बैठना उठना भी था लेकिन इतना कुछ होने के बावजूद उनकी विजिलेंस की ओर से की गई गिरफ्तारी ने सबको हैरत में डाल दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *