Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

10 जून 2024 : पाकिस्तान बैठे कुख्यात आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा के दो साथियों को गत दिन कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें सीमा पार पाकिस्तान से हथियारों की स्मगलिंग करने वाले सतबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 30 बोर की एक पिस्टल व 13 जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं रिंदा के इशारे पर राज्य में शराब के कारोबारियों से जबरन वसूली करने वाले करनदीप सिंह को भी गिरफ्तार किया है। 

दोनों आरोपी आतंकवादी रिंदा के इशारे पर पंजाब में नैटवर्क चला रहे थे। यह खुलासा पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने किया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सतबीर सिंह पिछले 10 दिनों में सीमा पार से 4 पिस्तौलों की स्मगलिंग कर चुका है। हाल ही में उसने अमृतसर देहाती के रहने वाले एक युवक का अपहरण भी किया था, वहीं दूसरी और यह पता चला है कि करनदीप सिंह राज्य में शराब का कारोबार करने वाले व्यापारियों से जबरन वसूली करता था और रिंदा के इशारे पर पैसा न देने पर ठेके को आग लगाता और गोलियां भी चलता था। पुलिस ने दोनों को जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है और गहनता के साथ पूछताछ कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *