Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

10 जून 2024 : थाना लाडोवाल के अधीन आते सतलुज दरिया में आज एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ बरामद हुआ। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी वीरइंदर सिंह बेनीपाल ने बताया कि पुलिस को सतलुज दरिया पर तैनात गोताखोर रिंकू मेहरा ने सूचना दी कि सतलुज दरिया में एक व्यक्ति का शव तैर रहा है। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गोताखोर की टीम के साथ शव को बाहर निकला गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृत्यु की आयु 50 साल के आसपास लग रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की कोई पहचान नहीं हो पाई है। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है। आगे की कार्रवाई मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *