Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

5 जुलाई पंजाब:  पंजाब के जिला बठिंडा में गर्मी के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई। स्थानीय किले में माथा टेकने आया एक बुजुर्ग गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा।

सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग बिग्रेड हैल्पलाइन टीम के सदस्य संदीप गिल घटनास्थल पर पहुंचे। वहां बेहोश पड़े बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। सहारा टीम ने थाना कोतावली पुलिस को सूचना दी। कोतावली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक की जेब में से मिले आधार कार्ड के आधारर पर मृतक की पहचान बलवंत सिंह (60) पुत्र बलकार सिंह निवासी जनता नगर के तौर पर हुई।

बता दें कि मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा हरियाणा चंडीगढ़ व दिल्ली में यैलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि पंजाब के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी हारिश की चेतावनी दी है। ऑरेंज अलर्ट में पठानकोट, जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, नवांशहर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर आदि जिले शामिल है। इसी क्रम में 6 जुलाई को पंजाब के कुछ जिले यैलो अलर्ट की चपेट में रहेंगे। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *