Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

अमृतसर 20 अगस्त 2024 : पंजाब में कानून व्यवस्था डगमगाती हुई नजर आ रही है और पंजाब में किसी को भी कानून का डर नहीं है। ताजा मामला अमृतसर के बासरके भैनी गांव से सामने आया है, जहां बच्चों की लड़ाई ने खूनी रूप ले लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि बीती रात बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद झगड़ा बड़ों तक पहुंच गया और गोलियां तक चलाई गईं।

परिवार ने कहा कि छोटे बच्चों का आपस में झगड़ा हुआ था जिसके बाद एक व्यक्ति ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर धमकाया और उसकी पिस्तौल छीन ली जिसके बाद आरोपी ने 10-15 अज्ञात लोगों को अपने साथ लेकर घर पर हमला कर दिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान एक महिला और एक बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए हैं और एक महिला की मौत हो गई है। वहीं पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *