Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 23 सितम्बर 2024 :  रियलिटी सीरीज ‘द ट्राइब’ की रिलीज डेट ऐलान मेकर्स ने कर दिया है. इसमें 5 युवा एफ्लूएंट कंटेंट क्रिएटर्स अलान्ना पांडे, अलविया जाफरी, सृष्टि पोरे, अर्याना गांधी, और अल्फिया जाफरी के साथ-साथ डिजिटल इवैन्जलिस्ट इन्वेस्टर हार्दिक जावेरी की जर्नी को दिखाया जाएगा. यह सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. जानिए ‘द ट्राइब’ कब और कहां रिलीज होगी.

अमेजन प्राइम वीडियो के ऑशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘द ट्राइब’ की रिलीज की तारीख बताई गई है. इस रियलिटी ड्रामा का प्रीमियर भारत और दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में 4 अक्टूबर, 2024 को प्राइम वीडियो पर हिंदी में होने वाला है. यह सीरीज अंग्रेजी सब टाइटल के साथ उपलब्ध होगी.

सीरीज में दिखेगी 5 यंग कंटेंट क्रिएटर्स की जर्नी
‘द ट्राइब’ में 5 अमीर भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स की ग्लैमरस जिंदगी के पर्दे के पीछे की कहानी दिखाई जाएगी, जो अपने घर-परिवारों को छोड़कर और अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर सोशल मीडिया करियर बनाने के लिए लॉस एंजिल्स पहुंच जाते हैं. धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की 9 एपिसोड वाली इस रियलिटी सीरीज के करण जौहर, अपूर्व मेहता, और अनीशा बेग एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स हैं.

दर्शकों को अनोखे सफर पर ले जाएगी सीरीज
करण जौहर ने कहा, ‘हमेशा की तरह हमें इस बार भी प्राइम वीडियो के साथ मिलकर ऑरिजिनल रियलिटी सीरीज द ट्राइब को अपने दर्शकों तक पहुंचाते हुए बेहद खुशी हो रही है. ये सीरीज दर्शकों को रोमांच के बिल्कुल अनोखे सफर पर ले जाने के लिए तैयार है. इसमें नए जमाने के ऐसे युवा कंटेंट क्रिएटर्स के एक ग्रुप को दिखाया गया है, जो अपने अरमानों,ख्वाहिशों और अपनी अनफिल्टर्ड शख्सियत के साथ मुख्य लीग में अपनी पहचान बनाने की कोशिश करते हैं.’

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *