Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

अमृतसर 24 सितम्बर 2024 :  जिला अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर शाम 2 मोटरसाइकिल सवारों ने पवन कलेक्शन के शोरूम में फायरिंग कर दी।

जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 7.30 बजे 2 मोटरसाइकिल सवारों ने शोरूम के अंदर आते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिस कारण शोरूम की एंट्री पर लगा शीशा टूट गया। शोरूम में काम करने वाले कर्मचारियों ने छिपकर अपनी जान बचाई। गोली चलाने के बाद उक्त युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस स्टेशन लोपोके के एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *