Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

जालंधर 24 सितम्बर 2024 : होटल मैरीटन के नजदीक हुए हादसे के बाद जालंधर-फगवाड़ा हाईवे रोड पर लम्बा जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक एक टैंकर के साथ हुई टक्कर में ट्रैक्टर के 2 हिस्से हो गए लेकिन चालक बाल-बाल बच गया। ट्रैक्टर चालक ने आरोप लगाया कि यह हादसा टैंकर चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। उसने पीछे से आकर उसके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर टैंकर के टायरों में जाकर फंस गया। अगर वह अपनी होशियारी से छलांग लगाकर दूसरी तरफ जाकर न गिरता तो इस हादसे में उसकी भी जान जा सकती थी।

हाईवे पर जाम लगा होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्रेन की मदद से 2 हिस्से हुए ट्रैक्टर को साइड पर करवाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे जाम लगना शुरू हुआ। हादसे को लेकर सबंधित पुलिस स्टेशन जालंधर कैंट को कोई जानकारी नहीं थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *