Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

   शिमला 25 मार्च, 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) – राजभवन में नगर निगम शिमला के पार्षदों के लिए रात्रि भोज का आयोजन

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार को राजभवन में नगर निगम शिमला के पार्षदों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर महापौर सुरेन्द्र चौहान और उप-महापौर उमा कौशल भी उपस्थित थे।
पार्षदों से संवाद करते हुए राज्यपाल ने सभी से अपने-अपने वार्ड में ‘नशामुक्त हिमाचल’ अभियान को बढ़ावा देने तथा इसमें सक्रिय योगदान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। राज्यपाल ने पार्षदों के साथ शिमला शहर से जुड़ी विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
पार्षदों ने पहली बार इस तरह का आयोजन करने के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा और नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेन्द्र अत्री भी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *