Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़ 25 मार्च 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) -पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरूनप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब विधानसभा में एक सवाल के जवाब देते हुए बताया कि इस बार बरसातों के मौसम से पहले पंजाब के सभी गांवों के छप्पड़ों/टोभियों की सफाई करवाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि बरसाती मौसम से पहले सभी छप्पड़ों को खाली करवाने की योजना है और यदि छप्पड़ों की सफाई के लिए मशीनरी की आवश्यकता पड़ी, तो इसका उपयोग किया जाएगा।

विधायक हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लो द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में तरूनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि जहां-जहां भी आवश्यकता होगी, वहां छप्पड़ों की डीसील्टिंग और रिसीलेटिंग भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भी कोशिश है कि सफाई करके छप्पड़ों के किनारों को टेपर/ढलानदार किया जाए और किनारों पर घास-पौधे लगाकर छप्पड़ों को और सुंदर बनाया जाए।

उन्होंने बताया कि गिदड़बाहा विधानसभा हलके की 52 ग्राम पंचायतों में 147 छप्पड़ हैं। इन छप्पड़ों में से 25 ग्राम पंचायतों के 35 छप्पड़ों की सफाई साल 2024-25 दौरान मगनरेगा योजना और अन्य स्रोतों के माध्यम से की गई है। 27 ग्राम पंचायतों के बाकी 112 छप्पड़ों की सफाई की विशेष मुहिम साल 2025-26 दौरान मगनरेगा योजना, 15वें वित्त आयोग और ग्राम पंचायतों/पंचायत संपत्तियों/जिला परिषदों के अधीन फंडों के द्वारा बरसातों से पहले करवाने की योजना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *