Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

होशियारपुर, 25 मार्च (भारत बानी ब्यूरो ) – : चब्बेवाल विधान सभा के विधायक डॉ. ईशांक कुमार ने पंजाब विधानसभा के अंदर पंजाब रोडवेज की बसों के रूट बढ़ाने की मांग को स्वीकार करवाते हुए परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आश्वासन दिया कि हलके के गांवों के लिए जरूरत के अनुसार बसों के रूट शुरू किए जाएंगे।
विधायक डॉ. ईशांक कुमार ने विधानसभा में परिवहन मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि कोविड लॉकडाउन के दौरान चब्बेवाल हलके में कई सरकारी बसों के रूट बंद हो गए थे, जिनकी समीक्षा कर जल्द से जल्द ये रूट शुरू करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकारी बसों के नए रूट शुरू होने से गांवों के निवासियों, खासकर विद्यार्थियों की आवाजाही और भी आसान हो जाएगी, जिसके लिए ये रूट शुरू करवाना समय की मुख्य मांग है। विधायक द्वारा यह मामला उठाए जाने पर परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आदमपुर से चंडीगढ़ के रूट के दौरान चब्बेवाल हलके के गांवों को भी कवर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लुधियाना से होशियारपुर आने वाली बसें नवांशहर-गढ़शंकर होते हुए माहिलपुर-चब्बेवाल के लोगों को भी आवाजाही की सुविधा प्रदान कर रही हैं।
परिवहन मंत्री ने कहा कि विधायक डॉ. ईशांक कुमार द्वारा रखी गई मांग के अनुसार सभी रूटों की जल्द जांच करवा कर नए रूट शुरू और बहाल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लुधियाना से शाहतलाई को चलने वाली सरकारी बसें नवांशहर-गढ़शंकर-माहिलपुर और हलका चब्बेवाल के गांवों से होते हुए वाया जेजो हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करती हैं। उन्होंने बताया कि फगवाड़ा से वाया पांशटा, भाम, बाड़ियां होते हुए रूट माहिलपुर पहुंचता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हलका चब्बेवाल में जरूरतमंद रूटों के बारे में जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कैप्शन: विधायक डॉ. ईशांक कुमार विधानसभा में  ब्बेवाल 

विधान सभा के लिए बसों के रूटों की शुरुआत और बहाली का मामला उठाते हुए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *