Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

24 अक्टूबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) एक्ट्रेस किम कार्दशियन दिमाग की एक गंभीर बीमारी से जूझ रह हैं। 22 अक्टूबर को ‘द कार्दशियन्स’ के सीज़न 7 के प्रीमियर में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें ब्रेन एन्यूरिज्म है। ये ऐसी स्थिति है जिसमें दिमाग में ब्लड वेसल्स का एक हिस्सा कमजोर हो जाता है और फूलकर उसमें खून भर जाता है। डॉक्टर ने इसका बड़ा कारण तनाव बताया है। 45 साल की एक्ट्रेस किम कार्दशियन ने 2022 में पति कान्ये वेस्ट से तलाक लिया था। डॉक्टर ने बताया कितनी खतरनाक है ब्रेन एन्यूरिज्म नामक ये बीमारी?

किम कार्दशियन को हुई दिमाग की ये बीमारी

किम कार्दशियन की बीमारी के खुलासे के बाद अमेरिका के ओहायो के न्यूरोसर्जन डॉक्टर ब्रायन होफ्लिंगर ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की बीमारी के बारे में चर्चा की है। डॉक्टर ने बताया कि एन्यूरिज्म मस्तिष्क में रक्त वाहिका की कमज़ोरी या फूलने की स्थिति है, जो अमेरिका में लगभग 50 में से एक व्यक्ति को होती है। अमेरिका में करीब 60 लाख लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। 

धमनी फटने पर खतरनाक हो सकती है स्थिति

डॉक्टर ने बताया कि अगर धमनी बिना फटे रहती हैं तो इसमें तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट की ज्यादा जरूरत नहीं होती है। लेकिन अगर किसी कारण दिमाग में ब्लड वेसल्स फट जाएं तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में इंसान की मौत या नर्व्स डैमेज का खतरा हो सकता है। डॉक्टर ने बताया कि ‘ब्रेन एन्यूरिज्म अब महिलाओं में थोड़ा ज़्यादा आम है और महिलाओं में इसके फटने की संभावना भी थोड़ी ज़्यादा है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि इसके फटने की वार्षिक दर 1 प्रतिशत से भी कम है। इसलिए ज्यादातर बिना फटे एन्यूरिज्म के लिए अक्सर इलाज की ज़रूरत नहीं होती। फ़ॉलो-अप इमेजिंग से ही इसका पता लगा सकते हैं।’ एन्यूरिज्म का इलाज कई बातों को ध्यान में रखते हुए किया जाता है जैसे एन्यूरिज्म का साइज, जगह और दूसरी बातें शामिल हैं। 

ब्रेन एन्यूरिज्म के क्या कारण है?

न्यूरोसर्जन ने बताया है कि इसके कई कारण हो सकते हैं। जिसमें जेनेटिक कारण, हाई ब्लड प्रेशर और नशीली दवाओं का सेवन, साथ ही तनाव इसता कारण हो सकता है। ये चीजें मिलकर रिस्क बढ़ा देती हैं, लेकिन सीधे तौर पर इसका क्या कारण है ये नहीं कहा जा सकता। जेनेटिक,एनवायरमेंटल कंडीशन, उच्च रक्तचाप, एथेरोस्क्लेरोसिस जैसी मेडिकल कंडीशन भी इसकी वजह है सकती हैं। कोकीन जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों में भी एन्यूरिज्म विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *