Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

जालंधर 09 दिसंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया आज जालंधर के गुलाब देवी अस्पताल पहुंचे। गुलाब देवी अस्पताल की ओर से म्यूजियम तैयार किया गया है। जिसका गवर्नर की ओर से उद्धघाटन किया गया। वहीं नर्सिंग कॉलेज में पास हुए छात्रों को गवर्नर गुलाब चंद कटारिया की ओर से सर्टीफिकेट दिए गए। 

मामले की जानकारी देते हुए गवर्नर ने कहा कि अस्पताल में सुविधा शुरू की गई। वहीं आज अस्पताल में म्यूजियम तैयार किया गया है। इस म्यूजियम को आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी और विचार करेंगी कि व्यक्ति का जीवन पद के आधार पर नहीं बल्कि उसके समपर्ण के आधार पर होता है। इस दौरान नवजोत कौर की मुलाकात को लेकर गवर्नर ने कहा कि वह जनता की आवाज को सुनते हैं, जो उनके पास आता है, अपने मन की बात करके फोटों खिंचवाता है और एक ज्ञापन देकर चला जाता है। ऐसे में उनकी बात हमने सुन ली और ज्ञापन रख लिया, जो संभव होगा वह किया जाएगा। वहीं 500 करोड़ रुपए के अटैची के सवाल पर कहा कि यह उनका काम है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने का काम सरकार का है।

सारांश

राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया जालंधर पहुंचे और नवजोत कौर सिद्धू से मुलाकात की। राज्यपाल ने इस मुलाकात को लेकर कोई विवादास्पद टिप्पणी नहीं की और ज़ोर अस्पताल और समाज‑सेवा से जुड़े कामों पर ध्यान देने का दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *