Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

25 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : भारतीय घरों में अक्सर देखने को मिलता है कि रात को एक दो रोटी बच जाती है। इसे सुबह में खा ली जाती है। बासी रोटी खाने को लेकर लोग अलग अलग तर्क देते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि रात की बची रोटी जल्दी खराब नहीं होती, तो कुछ लोगों का कहना है कि बासी रोची सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। लेकिन इन दिनों लोगं को स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो रही हैं जिससे लोग बासी खाना खाने से बच रहे हैं। ऐसे में सवाल ये है कि बासी रोटी खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक। क्या कहती है स्टडीज

अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन की रिपोर्ट के मुताबिक बासी रोटी में कुछ खास पोषक तत्व बढ़ जाते हैं इसलिए ये हेल्दी होती है। वहीं कुछ स्टडीज बताती है कि बासी रोटी में रेजिस्टेंट स्टार्च बनता है, जो पाचन और ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद होता है। वहीं नई स्टडीज भी ये बताती है कि बासी रोटी पेट के लिए फायदेमंद होती है। ये धीरे धीरे डाइजेस्ट होती है और आपको लंबे समय तक एनर्जी देने का काम करती है। 

कई विदेशी वेबसाइट्स का दावा है कि  बासी रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स, ताजी रोटी से कम होता है। इसका मतलब है कि ये शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ाती। वहीं कुछ रिपोर्ट्स ये भी दावा करती हैं कि यदि इसे सीमित मात्रा में लिया जाए तो डायबिटीज और प्री-डायबिटिक पैशेंट को फायदा हो सकता है। 

बासी रोटी खानी चाहिए या नहीं? 
न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक लोगों को हमेशा ताजी रोटी को पहला ऑप्शन रखना चाहिए, लेकिन कभी कभी बासी रोटी खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको डायबिटीज, गैस या स्टमक सेंसिटिव है तो डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह जरूर लें। 

सारांश:

बासी रोटी खाने को लेकर लोग अक्सर कन्फ्यूज़ रहते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बासी रोटी पूरी तरह से हानिकारक नहीं होती, लेकिन इसे खाने से पहले उसकी स्थिति और साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। यदि रोटी पर फफूंदी या अजीब गंध है, तो उसे नहीं खाना चाहिए। सही तरीके से स्टोर की गई बासी रोटी कुछ समय तक सुरक्षित रूप से खाई जा सकती है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *