Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

10 जून 2024 : खन्ना में पंजाब पुलिस द्वारा सुबह-सुबह छापेमारी करने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 60-70 के करीब पुलिस अफसरों द्वारा यह छापेमारी ‘कासो ऑपरेशन’ के तहत की गई है। इस दौरान पुलिस द्वारा घरों में छापेमारी की गई।    

इस छापेमारी का नेतृत्व डी.एस.पी. हरजिंदर सिंह गिल द्वारा किया गया। डी.एस.पी. ने बताया कि वह उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नशे की रोकथाम और शरारती तत्वों पर काबू पाने के मकसद से ‘कासो ऑपरेशन’ के तहत सुबह 6 बजे छापेमारी की गई। 

इस दौरान खन्ना की मीट मार्केट इलाके के अलावा गांव दहेड़ू और आस-पास के गांवों में छापे मारे गए है। डी.एस.पी. ने बताया कि छापेमारी के दौरान जो भी बरामदगी की जाएगी उसका खुलासा बाद में किया जाएगा।  

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *