Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

10 जून 2024 : अमेरिका के रिचमंड हिल के क्वींस 95वें एवेन्यू में रहते गांव नारंगपुर (बेगोवाल) निवासी एक परिवार में विवाद के चलते 2 भाइयों की जान चली गई जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। 

सूचना मिलने पर अमेरिका के रिचमंड हिल के क्वींस में पुलिस शनिवार रात करीब 10:30 बजे एक घर पहुंची तो 27 वर्षीय विपनपाल मुल्तानी मिला जिसके शरीर पर गोलियों के कई जख्म थे। डॉक्टरों ने उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। वहीं 52 वर्षीय महिला को गोली लगने के कारण स्थिर हालत में अस्पताल जे जाया गया। वहीं 109वीं एवेन्यू और 96वीं स्ट्रीट से एक मील से भी कम दूरी पर 33 वर्षीय करमजीत मुल्तानी के सिर में गोली लगी मिली। जांच अधिकारी को उसके शरीर के पास हथियार मिला।

बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते अपने भाई विपनदीप मुल्तानी और मां को गोली मारने के बाद करमजीत ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस वारदात के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।  

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *