Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

मोहाली 09 सितम्बर 2024 :  पंजाब सिविल मैडीकल सर्विसेज एसोसिएशन (पी.सी.एम.एस.ए.) ने 9 सितम्बर से चरणबद्ध विरोध रणनीति की घोषणा की है, जो सरकार द्वारा सुनिश्चित करियर प्रगति (ए, सी.पी.) और सुरक्षा के संबंध में उनकी लंबे समय से लंबित मांगों को संबोधित करने में विफल रहने के जवाब में शुरू होगी।

अपने इस विरोध के दौरान डाक्टर सिर्फ एमरजैंसी सेवाएं ही प्रदान करेंगे और विरोध के पहले चरण के दौरान ओ. पी. डी. सेवाएं भी कुछ समय के लिए बंद रखी जाएंगी। पी.सी.एम.एस.ए. ने 3 चरण की विरोध योजना की रूपरेखा तैयार की है, जिसके मुताबिक 9 से 11 सितम्बर तक चलने वाले चरण 1 के दौरान पहले आधे समय (सुबह 8 बजे से 11 बजे तक) के लिए ओ. पी. डी. सेवा का निलंबन, वैकल्पिक ओ.टी. (सीजेरियन सैक्शन और जीवन रक्षक सर्जरी को छोड़कर) और आपातकालीन के अलावा अन्य किसी भी तरह की ट्रॉमा सेवाओं को अदा नहीं किया जाएगा। 12 से 15 सितम्बर तक के दूसरे चरण के दौरान ओ.पी. डी. सेवाओं को पूरी तरह से बंद करना, वैकल्पिक ओटी (सीजेरियन सैक्शन और जीवन रक्षक सर्जरी को छोड़कर) और आपातकालीन के अलावा अन्य किसी भी ट्रॉमा सेवाओं को बिल्कुल भी प्रदान नहीं किया जाएगा। 16 सितम्बर के बाद शुरू होने वाले तीसरे चरण के दौरान उपरोक्त सभी बाधित सेवाएं बंद करना जारी रखा जाएगा और यदि ए.सी.पी. पर कोई अधिसूचना प्राप्त नहीं होती है, तो एसोसिएशन आंदोलन के दूसरे सप्ताह के दौरान मैडिकोलीगल परीक्षणों को भी निलंबित करने पर विचार कर सकती है।


विरोध के दौरान भी जारी रहेंगी यह सेवाएं
पी.सी.एम.एस.ए. ने स्पष्ट किया है कि विरोध के दौरान कुछ सेवाएं डाक्टरों द्वारा निभाई जाती रहेंगी। इनमें आपातकालीन सेवाएं, पोस्टमार्टम, मैडिकोलीगल परीक्षण, कोर्ट एविडेंस और न्यायिक चिकित्सा परीक्षण पूरे विरोध अवधि के दौरान निर्बाध रूप से जारी रहेंगी। पी.सी.एम.एस.ए. नेए.सी.पी. और सुरक्षा पर अधिसूचना की अपनी मांगों को दोहराया है, जिसमें कहा गया है कि जब तक ये मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *