Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

समराला 09 सितम्बर 2024 : पंजाब के अलग-अलग जिलों में बायोगैस प्लांटों के विरोध में संघर्ष कर रहे ग्रामीणों द्वारा बनाई गई पंजाब स्तरीय तालमेल कमेटी ने 10 तारीख को दिल्ली-जम्मू हाईवे जाम करने का एलान किया है।

समराला के निकट एक गांव मुस्काबाद में गठित बायोगैस प्लांट विरोधी एक्शन कमेटी ने साफ किया है कि वह हर हाल में 10 सिंतबर को बीजा में सुबह 10 बजे से लेकर तालमेल कमेटी के फैसले तक तालमेल कमेटी के फैसले तक हाईवे जाम करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब भर के लगभग 45  बायो गैस प्लांटों के विरोध में डटे 20 हजार से अधिक व्यक्ति इस जाम में शामिल होंगे। 

समराला के नजदीक गांव मुस्काबाद में लग रहे बॉयोगैस प्लांट के विरोध में पिछले 4 महीने से भी अधिक समय से धरने पर बैठे धरनाधारियों ने बताया कि मुस्काबाग के अलावा भूंदड़ी, अखाड़ा, भोगपुर और ककराला और गांव के लोग पंजाब भर के किसानों और अन्य जत्थेबंदियों के साथ दिल्ली-जम्मू हाईवे ठप्प करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *