Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

 11 सितंबर 2024 : पंजाब सरकार द्वारा राज्य की अफसरशाही अंदर काली भेड़ों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने गृह विभाग को एक पत्र लिखा था, जिसमें पंजाब पुलिस और अन्य विभागों में काली भेड़ों की पहचान करने को कहा गया था। 

इसे देखते हुए गृह विभाग ने उन सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है जिनके खिलाफ पुलिस या विजिलेंस ब्यूरो ने मामले दर्ज किए हैं। विभाग ने इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 10 दिन का समय मांगा है और सूची अगले सप्ताह स्पीकर को भेजी जानी है। 

सूत्रों के मुताबिक, ऐसे पुलिस अधिकारियों की संख्या सैं.कड़ों में है और उनमें से प्रत्येक के खिलाफ की गई कार्रवाई और उनके मामलों की कानूनी स्थिति का विवरण इकट्ठा करने में समय लगेगा। पंजाब विधानसभा में स्पीकर ए. एस.आई. बोहड़ सिंह के संदर्भ में पुलिस में काली भेड़ों का मामला सदन में रखते हुए बोहड़ सिंह के मामले में डी. जी.पी. से रिपोर्ट मांगी थी। अब ऐसे में गृह विभाग के लिए काली भेड़ों को परिभाषित करना एक मुश्किल काम है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *