Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

बठिंडा 23 सितम्बर 2024 : बठिंडा के बंगी नगर के पास कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन को पटरी से उतारने के लिए ट्रैक पर करीब एक दर्जन लोहे की रॉडें रख दीं। हालांकि ड्राइवर की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना के कारण एक मालगाड़ी को करीब डेढ़ घंटे तक रोकना पड़ा। 

मामले की जांच रेलवे पुलिस द्वारा की जा रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर को जब बठिंडा-दिल्ली रेलट्रैक लाइन पर एक मालगाड़ी आ रही थी तो कुछ शरारती तत्वों  ने रेलवे लाइन पर 10-12 फुट लंबी लोहे की कई राँडें रख दीं। जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना आर. पी. एफ. और रेलवे विभाग को दे दी।

इसी बीच उसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी भी आ गई और ड्राइवर को पता चला कि ट्रैक पर कुछ पड़ा है, जिसके चलते उसने मालगाड़ी रोक दी और करीब डेढ़ घंटे तक वहीं रोके रखा। सूचना मिलने पर आर.पी., आर. पी. एफ. व नगर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *