Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

Mobikwik Share Price 7 जनवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) -: फिनटेक कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड (Mobikwik) के शेयर मंगलवार (7 जनवरी) को जोरदार तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर बीएसई पर इंट्रा-डे ट्रेड में 15 प्रतिशत तक चढ़ गए। दूसरी तिमाही में घाटा दर्ज करने के बावजूद कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई है।

वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड (Mobikwik) ने मंगलवार (7 जनवरी) को अपनी दूसरी तिमाही के नतीजों का एलान करते हुए बताया कि 30 सितम्बर, 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसे 3.6 करोड़ रुपये का नेट घाटा हुआ है। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी ने 5.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। पिछले साल 18 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर जबरदस्त लिस्टिंग के बाद यह कंपनी का पहला तिमाही नतीजा है।।

मोबिक्विक (Mobikwik) ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में बताया कि कंट्रीब्यूशन मार्जिन में सुधार से कंपनी का रेवेन्यू 2024-25 की सितम्बर तिमाही में सालाना आधार पर 42 प्रतिशत बढ़कर 293.66 करोड़ रुपये हो गया। यह एक साल पहले की इसी अवधि में यह 206 करोड़ रुपये था।

दूसरी तिमाही में घाटे के बावजूद क्यों चढ़े मोबिक्विक के शेयर ?

हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में मोबिक्विक का घाटा कम हुआ। पिछली तिमाही (Q1 FY25) में कंपनी को 6.62 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी के ग्रोथ के अगले चरण के लिए कारोबार में निरंतर निवेश करने से वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 3.59 करोड़ रुपये का नेट लॉस दर्ज किया है।

इनकम की वृद्धि की वजह ?

कंपनी ने बताया कि पेमेंट बिजनेस में वृद्धि की वजह से उसकी इनकम में इजाफा हुआ है। कंपनी की ग्रॉस मर्चैंडाइज वैल्यू (MGV) में चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 267.3% का जोरदार उछाल आया है।

कंपनी ने क्या कहा ?

वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड की एक्सेक्यूटिव डायरेक्टर, को-फाउंडर और सीएफओ उपासना टाकू ने कहा, “हम लिस्टिंग के बाद अपने पहले तिमाही नतीजों की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। यह मोबिक्विक की यात्रा में बड़ी उपलब्धि है। पेमेंट बिजनेस में मजबूत वृद्धि हमारे मजबूत कंट्रीब्यूशन मार्जिन को बनाए रखते हुए स्केल करने की हमारी क्षमता को दर्शाती है। कंपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने और नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करके ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी पर काम करना जारी रखे हुए हैं।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *