Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 20 मई 2025 : पंजाब के मोहाली में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों जालंधर में हुए गोलीकांड मामले में शामिल आरोपियों को जालंधर पुलिस व मोहाली पुलिस ने एक सांझे आप्रेशन दौरान मोहाली में घेर लिया तथा एनकाऊंटर दौरान 2 से 3 बदमाश काबू कर लिए गए हैं। इस दौरान पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग भी की। जानकारी अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त बदमाशों को घेरा, लेकिन खुद को घिरते देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और कुछ बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें बाद में पुलिस ने काबू कर लिया है।  

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *