Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली ,26 मई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ): ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद राजनीतिक हलकों में उठी प्रतिक्रियाएं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संज्ञान में आ चुकी हैं। एनडीए शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक में पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर गैर-जिम्मेदाराना बयानबाज़ी, जिसे वे “लूज टॉक” कहते हैं, किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि सुरक्षा अभियानों को राजनीतिक रंग देना देश के हितों के खिलाफ है और सभी नेताओं को सार्वजनिक मंचों पर बेहद संयम और जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार जातीय राजनीति से ऊपर उठकर कार्य कर रही है। उनका प्राथमिक उद्देश्य है— समाज के वंचित, पिछड़े और हाशिए पर खड़े वर्गों को सशक्त बनाना और उन्हें मुख्यधारा में लाना।

ऑपरेशन सिंदूर: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निर्णायक कदम

प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को आत्मनिर्भर भारत के विज़न की एक प्रेरणादायक मिसाल बताया। उन्होंने संकेत दिया कि भारत-पाक हालिया तनाव के दौरान स्वदेशी रक्षा तकनीकों की उपयोगिता यह साबित करती है कि भारत अब रणनीतिक मामलों में भी आत्मनिर्भरता की ओर ठोस और निर्णायक कदम बढ़ा चुका है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *