Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

वॉशिंगटन ,26 मई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही गाज़ा पट्टी में संघर्षविराम और इज़राइली बंधकों की रिहाई से जुड़े एक समझौते की घोषणा कर सकते हैं। यह जानकारी अरबी भाषा के स्काई न्यूज़ नेटवर्क ने सूत्रों के हवाले से दी है। हालांकि व्हाइट हाउस ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

रिपोर्टों के मुताबिक, प्रस्तावित समझौते में गाज़ा में युद्धविराम लागू करने के साथ-साथ बंधकों की रिहाई की शर्तें भी शामिल हैं। ट्रंप प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप गाज़ा में उत्पन्न मानवीय संकट को लेकर बेहद चिंतित हैं और उन्होंने इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर युद्ध समाप्त करने के लिए दबाव डालने के निर्देश दिए हैं। इज़राइल की ओर से अभी इस संभावित समझौते पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *