Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

23 जनवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए यह खबर चौंकाने वाली है। शुक्रवार को सोना-चांदी के दामों में अचानक तेज उछाल दर्ज किया गया, जिससे सराफा बाजार में हड़कंप मच गया।

जालंधर सराफा एसोसिएशन के मुताबिक एक ही दिन में सोने और चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है, जिसने आम ग्राहकों से लेकर कारोबारियों तक को हैरान कर दिया है। शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 160,000 पर पहुंच गई जबकि गुरुवार को 154,500 थी। 22 कैरेट सोना 148,800 जबकि गुरुवार को 143,690 था। वहीं चांदी आज 338,700 पर रिकार्ड हुई है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold-Silver नए शिखर पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। Comex पर सोना 4,836.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,837.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 44.30 डॉलर की टेजी के साथ 4,957.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 4,970 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 96.32 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 96.37 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.28 डॉलर की तेजी के साथ 98.66 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 99.20 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

सारांश:
सोना और चांदी की कीमतों में अचानक तेज़ी आई है, जिससे सराफा बाजार में हड़कंप मच गया है। निवेशक और व्यापारी इस उछाल को लेकर सतर्क हो गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव और डॉलर की स्थिति इस तेजी के मुख्य कारण हैं। आज के ताज़ा रेट के अनुसार सोना और चांदी दोनों के दाम पिछले रिकार्ड से ऊपर पहुँच गए हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *