12 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) :  ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रही जंग अब अपने 13वें दिन में प्रवेश कर गई है। ईरान ने अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों के जवाब में खाड़ी देशों यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर और सऊदी अरब पर सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। इन हमलों में नागरिक और ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया गया है। हमलों में कई लोगों की मौत भी हुई है। जंग की वजह से पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है।

जंग 28 फरवरी 2026 से तब शुरू हुई थी जब अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए थे। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मारे गए थे। अमेरिका और इजरायल का मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम, बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को नष्ट करना है।

फिलहाल, दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। अमेरिका और इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों, मिसाइल उत्पादन सुविधाओं, IRGC मुख्यालयों और यहां तक कि तेल भंडारण स्थलों पर लगातार हमले किए हैं। ईरान जवाब में इजरायल, अमेरिकी ठिकानों और खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। अमेरिका-इजरायल और ईरान से जुड़ी घटनाओं पर ताजा अपडेट्स जानने के लिए आप इंडिया टीवी की डिजिटल टीम के साथ जुड़े रहें।

सारांश:
मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। खबरों के मुताबिक ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के कुछ देशों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इन हमलों के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *