13 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : पणजी नगर निगम चुनाव के 30 वार्डों के लिए हुए चुनाव के वोटों की गिनती आज (शुक्रवार को) सुबह करीब 8 बजे शुरू हो चुकी है। मतों की गणना श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में की जा रही है। इससे पहले बीते 11 मार्च को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ था। शुरुआती रुझानों के अनुसार, बीजेपी को सीसीपी चुनाव में बड़ी जीत मिलती नजर आ रही है।इन इलेक्शन में 69.07 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था। सबसे ज्यादा वोटिंग टर्नआउट वार्ड 23 में रहा था, जहां 81.94 प्रतिशत वोट पड़े थे। पणजी नगर निगम चुनाव में कुल 69 कैंडिडेट मैदान में थे और 48 मतदान केंद्रों पर पारंपरिक बैलेट पेपर से वोटिंग कराई गई थी। यहां 10 वार्ड महिलाओं के लिए, 8 वार्ड OBC और 1 वार्ड ST के लिए रिजर्व हैं।

यह अहम नगर निकाय चुनाव बीजेपी समर्थित गुट और विपक्षी गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर के तौर पर देखा जा रहा है। बीजेपी समर्थित गुट का नेतृत्व Atanasio ‘Babush’ Monserrate कर रहे हैं, जिन्होंने सभी 30 वार्डों में कैंडिडेट्स उतारे हैं। वहीं, विपक्ष की तरफ से राज्य कांग्रेस समर्थकों और निर्दलीय कैंडिडेट्स का संयुक्त मोर्चा है, जिसमें उत्पल पर्रिकर जैसे नेता हैं।

इससे पहले 20 मार्च 2021 को हुए पणजी नगर निगम चुनाव में बाबुश मोनसेराट की लीडरशिप वाले बीजेपी समर्थित पैनल ने 30 में से 25 वार्ड जीते थे। तब मतदान प्रतिशत लगभग 70.19 फीसदी रहा था। बाकी सभी वार्ड निर्दलीय और विपक्ष समर्थित उम्मीदवारों ने हासिल किए थे। माना जा रहा है कि यह इलेक्शन, 2021 की राजनीतिक बढ़त को आगे बढ़ा सकता है, लेकिन विपक्षी एकता और ज्यादा वोटिंग की वजह से कुछ वार्डों में परिणाम बदलने की संभावना है। इन नतीजों का प्रभाव आने वाले वक्त में गोवा की शहरी नीतियों और राज्य की सियासत पर भी पड़ सकता है। पणजी नगर निगम चुनाव परिणाम का हर अपडेट यहां जानें।

सारांश:
पणजी नगर निगम चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। वार्ड 19 से भाजपा उम्मीदवार निकिता नाइक ने जीत हासिल की है। शुरुआती नतीजों में पार्टी का प्रदर्शन मजबूत माना जा रहा है और कई वार्डों में उसे बढ़त मिल रही है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *