Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़, 31 जनवरी (भारत बानी):
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब द्वारा आज लोक संपर्क अधिकारी डॉ. सरबजीत सिंह कंगनीवाल को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर गरिमापूर्ण विदाई दी गई। उन्होंने विभाग में तकरीबन 22 साल शानदार सेवाएं निभाईं।
विदाई समारोह के दौरान डॉ. सरबजीत सिंह कंगनीवाल के साथ अपनी निजी साझ को याद करते हुए ज्वाइंट डायरैक्टर स. रणदीप सिंह आहलूवालिया, ज्वाइंट डायरैक्टर स. हरजीत सिंह गरेवाल, ज्वाइंट डायरैक्टर श्री प्रीत कंवल सिंह, डिप्टी डायरैक्टर श्री इशविन्दर सिंह गरेवाल, डिप्टी डायरैक्टर श्री मनविन्दर सिंह, डिप्टी डायरैक्टर श्रीमती शिखा नेहरा, डिप्टी डायरैक्टर श्री गुरमीत सिंह खैहरा, आई.पी.आर.ओ. श्री नवदीप सिंह गिल और श्री कुलतार सिंह मियांपुरी एवं अन्य अधिकारियों ने डॉ. कंगनीवाल के जीवन के विभिन्न पहलूओं को उजागर किया।
डॉ. कंगनीवाल द्वारा विभाग में निभाई गईं शानदार सेवाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. कंगनीवाल की बेमिसाल सख़्त मेहनत, समर्पण और लगन उनके साथियों और नए भर्ती हुए स्टाफ सदस्यों को पूरी शिद्दत के साथ सेवाएं निभाने के लिए हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ. कंगनीवाल अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को प्रभावशाली ढंग से निभाने के अलावा अपने परिवार के साथ अपना कीमती समय बिता सकेंगे। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों द्वारा डॉ. सरबजीत सिंह कंगनीवाल और उनकी पत्नी डॉ. माल्ती सिंह, वैज्ञानिक, नाईपर (मोहाली) को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *