Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

30 अप्रैल 2024 : थाना साहनेवाल के अधीन ग्यासपुरा में मासूम बच्ची से दरिंदगी की शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक कामांध पड़ोसी ने 2 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि वह रविवार को ग्यासपुरा बाजार में मसाले की रेहड़ी लगाता है। 28 अप्रैल को वह सुबह अपनी रेहड़ी लेकर निकला था, जिसके बाद करीब साढ़े 11 बजे उसकी पत्नी ने उसे फोन किया और बताया कि बच्चा नहीं मिल रहा है. जब शिकायतकर्ता पिता ने बच्ची को आसपास खोजा तो देखा कि बच्ची पड़ोसी राधेश्याम के कमरे में रो रही थी.

बार-बार खटखटाने के बाद भी राधेश्याम कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा था। जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था. आसपास के लोगों ने राधेश्याम को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी किसी तरह भाग निकला। थाना साहनेवाल के अधीन चौकी ग्यासपुरा की पुलिस ने राधेश्याम के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *