Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

 16 मई मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार देर शाम मुंबई में रोड शो किया। इस शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुंबई महानगर के अंतर्गत आने वाली लोकसभा सीट से लड़ रहे बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में इस रोड शो का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री का अभिवादन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उत्सुकता से सड़क के किनारे खड़े थे। प्रधानमंत्री का यह रोड शो 20 मई को मुंबई की छह लोकसभा सीट सहित महाराष्ट्र की कुल 13 सीट पर होने वाले मतदान से पहले हुआ। महाराष्ट्र में पांचवें चरण के साथ ही चुनाव संपन्न हो जाएगा।

अशोक सिल्क मिल रोड शो की शुरुआत

भाजपा के स्टार प्रचारक ने उत्तर पूर्व मुंबई में घाटकोपर (पश्चिम) के अशोक सिल्क मिल से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शाम करीब सात बजे अपना रोड शो शुरू किया और शहर के विभिन्न हिस्से से होते हुए घाटकोपर(पूर्व) के पार्श्वनाथ चौक पर एक घंटे से अधिक समय के बाद समाप्त हुआ। इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ के लोकसभा उम्मीदवारों के समर्थन में राज्य में ठाणे जिले के कल्याण और नासिक जिले के डिंडोरी मे दो जनसभाओं संबोधित किया।

अबकी बार 400 पार के नारे

लोगों ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के ‘400 साल पुराने सपने को साकार करने’ के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने वाली तख्तियां ले रखी थीं और कुछ पर ‘अबकी बार 400 पार’ (भाजपा के नेतृत्व वाले राजग का 400 से अधिक लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य) का नारा लिखा था। घाटकोपर में बड़ी संख्या में गुजराती रहते हैं जिसे भाजपा का गढ़ माना जाता है। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *