Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

19 जून: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के साथ अब सुपर 8 मैचों की शुरुआत होगी, जिसमें टूर्नामेंट के बाकी सभी मैच वेस्टइंडीज में ही खेले जाएंगे। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को बारबाडोस के मैदान पर खेलने उतरेगी, जिसको लेकर टीम विंडीज पहुंचने के बाद से लगातार कड़ा अभ्यास कर रही है, जिससे वहां के हालात में बेहतर तरीके से खुद को ढाला जा सके। वहीं 18 जून को टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान अपने समय के खूंखार तेज गेंदबाजों में से एक वेस्ली हॉल भी पहुंचे जिसमें उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के अलावा हेड कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली से मुलाकात करने के बाद उन्हें एक खास तोहफा भी दिया।

वेस्ली हॉल ने अपनी बुक की गिफ्ट

भारतीय टीम जब बारबाडोस के मैदान पर प्रैक्टिस कर रही थी तो उस समय दिग्गज गेंदबाज वेस्ली हॉल भी वहां पहुंचे। इसके बाद वह डगआउट में जाकर बैठ गए जिसमें बाद में उनकी किताब का विमोचन विराट कोहली ने किया जिसका वीडियो बीसीसीआई की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। हॉल ने इस दौरान कहा कि मैंने आज तीन किताबें दी जिसमें रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली को दी हैं। इन तीनों ही खिलाड़ियों की गिनती महान प्लेयर्स में की जाती है। खिलाड़ी हैं। बता दें कि हॉल ने वेस्टइंडीज के लिए 48 टेस्ट मैचों में 192 विकेट हासिल किए हैं जबकि 170 फर्स्ट क्लास मैचों में उनके नाम 546 विकेट दर्ज 

कोहली के प्रदर्शन पर सभी की नजरें

विराट कोहली का अब तक इस टी20 वर्ल्ड कप में बल्ले से बेहद ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें ग्रुप स्टेज के तीन मुकाबलों में बल्लेबाजी करते हुए वह दहाई का आंकड़ा तक छूने में कामयाब नहीं हो सके। कोहली इस बार मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने की जगह पर कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतर रहे हैं। ऐसे में सुपर 8 में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हुईं हैं। हालांकि वेस्टइंडीज में बल्लेबाजी के लिए बेहतर पिच होने की उम्मीद की जा रही है जिससे कोहली फिर से अपने उसी पुराने फॉर्म में दिख सकते हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *